HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पैगंबर मोहम्मद पर ​​विवादित टिप्पणी का मामला: भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, बढेंगी मुश्किलें

पैगंबर मोहम्मद पर ​​विवादित टिप्पणी का मामला: भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, बढेंगी मुश्किलें

टीवी शो के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने वाली भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (BJP spokesperson Nupur Sharma) की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज की गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। टीवी शो के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने वाली भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (BJP spokesperson Nupur Sharma) की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज की गयी है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

इनके खिलाफ मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आईपीसी की धारा 295ए, 153ए और 505बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले नूपुर शर्मा ने कहा था कि उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की लगाता मौत और बलात्कार की धमकी मिल रही है। नूपुर ने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में दिल्ली पुलिस को ट्विटर के जरिए सूचना दी। बता दें कि, नुपूर शर्मा दिल्ली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य थीं।

इसके साथ ही वह भाजपा यूथ व‍िंंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रमुख चेहरा भी रह चुकी हैं। नुपुर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...