HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘संभावना है भाजपा राम मंदिर पर बमबारी करें और दोष मुस्लिमों पर डालें’

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘संभावना है भाजपा राम मंदिर पर बमबारी करें और दोष मुस्लिमों पर डालें’

Controversial statement of Congress MLA BR Patil: कर्नाटक की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल (Congress MLA BR Patil) अपनी एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी संभावना है कि भगवा पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में हिंदू वोटों को मजबूत करने के "राम मंदिर पर बमबारी" करें और इसका दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ दे।' उनके इस बयान का वीडियो कर्नाटक भाजपा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से साझा किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Controversial statement of Congress MLA BR Patil: कर्नाटक की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल (Congress MLA BR Patil) अपनी एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पाटिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी संभावना है कि भगवा पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में हिंदू वोटों को मजबूत करने के “राम मंदिर पर बमबारी” करें और इसका दोष मुस्लिम समुदाय पर मढ़ दे।’ उनके इस बयान का वीडियो कर्नाटक भाजपा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से साझा किया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच ह​रियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

कर्नाटक भाजपा (Karnataka BJP) की ओर से साझा किए गए वीडियो में कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल (Congress MLA BR Patil)  को यह कहते सुना जा सकता है कि “मोदी को अपना अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए, संभावना है कि वे (भाजपा) राम मंदिर पर बमबारी करेंगे और इसका दोष मुस्लिमों पर डालेंगे। वो ऐसा हिंदुओं को एकजुट करने के लिए कर सकते हैं।” हालांकि, वीडियो से अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि पाटिल ने यह बयानकब दिया था।

वहीं, भाजपा ने बीआर पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिंदू-मुस्लिम तनाव (Hindu-Muslim tension) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक भाजपा ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हिंदू धर्म की नींव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस सदस्यों ने पहले ही राम मंदिर पर अपनी बुरी नजर डाल ली है। राम मंदिर को अस्थिर करने का प्रयास करके और हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ावा देकर कांग्रेस ने पहले ही सरकार पर दोषारोपण करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी के मंत्री बीआर पाटिल ने गलती से इसका जिक्र कर दिया।’

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल के बयान से सियासी घमासान मच सकता है। कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 28 में से 25 सीटों पर जीती थीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...