1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Copper Ring : गुस्से पर करना है नियंत्रण तो धारण करें धातु, पहनने से पहले नियमों को जान लेना जरूरी

Copper Ring : गुस्से पर करना है नियंत्रण तो धारण करें धातु, पहनने से पहले नियमों को जान लेना जरूरी

मानव जीवन में धातुओं का विशेष योगदान है। उपकरणों से लेकर सौदर्य की वृद्धि तक धातुओं का प्रयोग होता है। ज्योतिष शास्त्र में धातुओं और  रत्नों के माध्यम से किस्मत को चमकाने की बात कही गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Copper ring : मानव जीवन में धातुओं का विशेष योगदान है। उपकरणों से लेकर सौदर्य की वृद्धि तक धातुओं का प्रयोग होता है। ज्योतिष शास्त्र में धातुओं और  रत्नों के माध्यम से किस्मत को चमकाने की बात कही गई है। सोना, चांदी और तांबा धातु को पहनने से पहले इसके नियमों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। वी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए इन धातुओं का विशेष रोल है।

पढ़ें :- नव सम्वत् पर संस्कृति का सादर वन्दन करें : डॉ. सौरभ मालवीय

ज्योतिषीयों का मानना है कि तांबे का छल्ला अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए। इससे सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं। साथ ही,आत्मविश्वास, साहस और सेहत में भी सुधार होता है। कहते हैं कि तांबा कमर पर भी पहना जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि तांबा इस्तेमाल करने से शरीर शुद्ध रहता है। तांबा धारण करने से शरीर से सारा विष निकल जाता है। तांबे में पानी के कीटाणुओं को खत्म करने का एक विशेष गुण है इसलिए तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने की सलाह भी दी जाती है। इतना ही नहीं, ये मंगल को मजबूत करता है और रक्त प्रवाह को सही बनाए रहता है।

 

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि में धन वृद्धि के लिए करें पान के पत्ते के ये उपाय, होगा लाभ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...