HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संकट: 24 घंटे में मिले 3.43 लाख केस, 3994 लोगों की गई जान

कोरोना संकट: 24 घंटे में मिले 3.43 लाख केस, 3994 लोगों की गई जान

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के आंकड़ों में कमी आई है लेकिन मौतों का आंकड़ा पहले की तरह ही है। हालांकि, संक्रमण की दर में गिरावट देखी गयी है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में 3,43,122 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं, जबकि 3994 लोगों की कोरोना से जान गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के आंकड़ों में कमी आई है लेकिन मौतों का आंकड़ा पहले की तरह ही है। हालांकि, संक्रमण की दर में गिरावट देखी गयी है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में 3,43,122 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं, जबकि 3994 लोगों की कोरोना से जान गयी है।

पढ़ें :- UP News: नवोदय विद्यालय की स्टूडेंट को धमकाती थीं सीनियर छात्राएं! हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

बता दें कि, एक दिन पहले ही कोरोना के 3,62,720 मरीज संक्रमित पाए गए थे और चार हजार से अधिक की मौत हुई थी। हालांकि, पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करे तो संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है। शनिवार को जहां 3.91 लाख केस दर्ज किए गए थे वहीं गुरुवार को 3.43 लाख केस सामने आए हैं।

लेकिन रोजाना हो रही मौतों की संख्या उच्च दर पर बनी हुई है। सात दिन का औसत रोजाना करीब 4 हजार मौतों का है। गौरतलब है कि, कुछ राज्यों में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं।

कर्नाटक में गुरुवार को 35,297 मामले सामने आए जबकि 5 मई को ये 50,112 तक पहुंच गए थे। इसी तरह दिल्ली में 10,489, उत्तर प्रदेश में 17,775, छत्तीसगढ़ में 9,121, मध्यप्रदेश में 8,419, बिहार में 7,752 और तेलंगाना में 4,693 मामले दर्ज किए गए।

 

पढ़ें :- प्रयागराज से नागपुर जा रही बस की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर; 9 यात्रियों की मौत, 23 घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...