HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना का कहर: पंजाब सरकार ने बढ़ाई सख्ती, नाइट कर्फ्यू का समय और बढ़ाया

कोरोना का कहर: पंजाब सरकार ने बढ़ाई सख्ती, नाइट कर्फ्यू का समय और बढ़ाया

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों के दिन एक बार फिर से लौट आए हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सख्ती शुरू कर दी गयी है। पंजाब सरकार ने भी राज्य में सख्ती शुरू कर दी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू की अवधि को दो घंटे और बढ़ा दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों के दिन एक बार फिर से लौट आए हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सख्ती शुरू कर दी गयी है। पंजाब सरकार ने भी राज्य में सख्ती शुरू कर दी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू की अवधि को दो घंटे और बढ़ा दिया है।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया है कि आज रात से नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक होगी। इससे पहले नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक थी।

यानी पंजाब के नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू के समय में और दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से बातचीत के बाद और अधिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

बता दें कि, पंजाब में बुधवार कोरोना के 2,039 नए मरीज सामने आए, जबकि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत हो गई। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पंजाब सरकार ये कदम उठा रही है।

 

पढ़ें :- UP Rainfall Alert : आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट जारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...