1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. COVID-19 Alert: चीन समेत इन देशों में कोरोना से हाहाकार, जानिए कैसी है वहां की स्थिति?

COVID-19 Alert: चीन समेत इन देशों में कोरोना से हाहाकार, जानिए कैसी है वहां की स्थिति?

कोरोना वायरस ने फिर से चीन समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। रोज पांच से छह लाख नए मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा चीन और उसके आसपास के देशों की हालत खराब है। इनमें जापान, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग भी शामिल है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस की चपेट में आए कौन—कौन देश हैं...

By शिव मौर्या 
Updated Date

COVID-19 Alert: कोरोना वायरस ने फिर से चीन समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। रोज पांच से छह लाख नए मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा चीन और उसके आसपास के देशों की हालत खराब है। इनमें जापान, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग भी शामिल है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस की चपेट में आए कौन—कौन देश हैं…

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

चीन: चीन में कोरोना से सबसे ज्यादा स्थिति बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हर रोज चीन में एक से डेढ़ लाख लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ये दुनिया के किसी भी दूसरे देश से कहीं अधिक है।

जापान: जापान में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है। इस वक्त रोजाना 70 हजार से एक लाख मरीज मिल रहे हैं।

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया में भी कोरोना संक्रमण से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को एक दिन के अंदर 87 हजार 559 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 56 मरीजों की मौत हो गई।

फ्रांस : यहां मंगलवार को 71 हजार 212 नए मरीज मिले। 130 लोगों की मौत भी हो गई। फ्रांस में अब तक 3.89 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

जर्मनी : जर्मनी में भी तेजी से कोरोना संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। यहां हर रोज 50 से 60 हजार नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार के आंकड़े देखें तो यहां 52 हजार 528 नए मरीज पाए गए।

हॉन्गकॉन्ग: चीन के ही प्रशासनिक दायरे में आने वाले इस देश में हर रोज 12 से 20 हजार लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मंगलवार को यहां कुल 14 हजार 982 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...