1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Weather Update : ‘Asani’ Cyclone 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा आगे, जल्द चक्रवात में होगा तब्दील

Weather Update : ‘Asani’ Cyclone 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा आगे, जल्द चक्रवात में होगा तब्दील

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात 'असानी' ((Cyclone Asani) में बदल चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान (severe cyclonic storm in east-central) में बदलने की संभावना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘असानी’ ((Cyclone Asani) में बदल चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान (severe cyclonic storm in east-central) में बदलने की संभावना है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

आईएमडी (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास (Senior Scientist Umashankar Das) ने बताया कि, चक्रवात ‘असानी’ (Cyclone Asani) उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।

उन्होंने कहा कि यह 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। ओडिशा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि 10 मई तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। इसके बाद 10 मई की शाम से बारिश शुरू होगी। ओडिशा के तीन जिलों गजपति, गंजम और पुरी के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया। वहीं 11 मई पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मछुआरों के लिए अलर्ट जारी 

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर से मछुआरों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि 10 मई तक वे बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और ओडिशा के तटों तक न जाएं। ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई व 10 मई को खराब रहेगी। इस दौरान 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 11 मई तक बनी रहेगी।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इन राज्यों में दिखेगा असर

चक्रवाती तूफान असानी (cyclonic Storm Asani) का असर ओडिशा और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में सबसे ज्यादा दिखने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। आईएमडी (IMD) ने बताया कि ओडिशा के तटीय जिलों और कोलकाता सहित बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...