1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry passes away: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन के निधन पर पीएम मोदी समेत इन्होंने जताया शोक

Cyrus Mistry passes away: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन के निधन पर पीएम मोदी समेत इन्होंने जताया शोक

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का आज दोपहर सड़क हादसे मं निधन हो गया। ये हादसा उस दौरान हुआ जब सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, तभी ये हादसा पालघर के पास हुआ। हादसे के बाद 54 साल के सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry passes away:  टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का आज दोपहर सड़क हादसे मं निधन हो गया। ये हादसा उस दौरान हुआ जब सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, तभी ये हादसा पालघर के पास हुआ। हादसे के बाद 54 साल के सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

सायरस की गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती थी। उनकी मौत के बाद लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।‘

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इसके साथ ही महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि, टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...