HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. DA Increase: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी को दी मंज़ूरी

DA Increase: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी को दी मंज़ूरी

केंद्र की मोदी सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दीवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

DA Increase: केंद्र की मोदी सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दीवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत के बढ़ोत्तरी की पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी। वहीं, आज मोदी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले का फायदा देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा। इसे सरकार के दीवाली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...