1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. खालिस्तानी आतंकी Avtar Singh Khanda की मौत, लंदन भारतीय उच्चायोग पर हिंसा का था मास्टरमाइंड

खालिस्तानी आतंकी Avtar Singh Khanda की मौत, लंदन भारतीय उच्चायोग पर हिंसा का था मास्टरमाइंड

विदेशों में भारत के खिलाफ खालिस्तान आंदोलन (Khalistan movement) चला रहे उग्रवादियों को बड़ा झटका लगा है, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड रहे खालिस्तान समर्थक (Khalistan supporter) अवतार सिंह खांडा (Avtar Singh Khanda) की मौत की खबर है।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। विदेशों में भारत के खिलाफ खालिस्तान आंदोलन (Khalistan movement) चला रहे उग्रवादियों को बड़ा झटका लगा है, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड रहे खालिस्तान समर्थक (Khalistan supporter) अवतार सिंह खांडा (Avtar Singh Khanda) की मौत की खबर है। एजेंसियों के मुताबिक खांडा बर्मिंघम के अस्पताल के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर था, उसकी हालात नाजुक बतायी जा रही थी। उसकी देर रात मौत हो गयी।

पढ़ें :- Big Crime : इंसान बना 'ड्रैकुला', दोस्त का गला काटकर पिया खून, Video Viral

जानकारी के मुताबिक अवतार सिंह खांडा (Avtar Singh Khanda) की मौत ब्लड कैंसर से पीड़ित था और बर्मिंघम के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था। सुरक्षा एजेंसी उसे भारत लाने की लगातार कोशिश कर रही थी। इसी साल 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हिंसक प्रदर्शन दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगे उतारकर उग्रवादियों ने खालिस्तानी झंडे को लगाना की कोशिश की थी। इसके पीछे अवतार सिंह खांडा को मास्टरमाइंड माना जाता है।

वहीं, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को गाइड करने वाला भी खांडा ही था। खांडा का पिता भी एक खालिस्तानी आतंकी था, जिसे सुरक्षा बलों ने 1991 में मार गिराया था। वह यूके में खुद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा देने की मांग करता रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...