HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Deepika Ranveer’s love story: यहां से शुरु हुई थी दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी, इस तरह से रणवीर ने किया था प्रपोज

Deepika Ranveer’s love story: यहां से शुरु हुई थी दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी, इस तरह से रणवीर ने किया था प्रपोज

रणवीर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि वह किसी भी हाल में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने बिना समय गवाएं अपनी बहन और मां के साथ रिंग खरीदी और वैकेशन पर अचानक दीपिका को प्रपोज कर दिया था। रणवीर के प्रपोजल को दीपिका ने एक्सेप्ट कर लिया था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Deepika and Ranveer’s love story:  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की आज मैरिज एनिर्वसरी है। आज ही के दिन साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक नहीं बल्कि दो रीति रिवाज से शादी की थी।

पढ़ें :- गोविंदा और भांजे कृष्णा के बीच रिश्ते इस वजह से हुए थे खराब; अभिनेता ने खुद किया बड़ा खुलासा

आज हम आपको दीपिका और रणवीर (Deepika and Ranveer) की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है। दीपिका और रणवीर फिल्म रामलीला के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर पर हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनो ने शादी का फैसला किया था।

हाल ही में करण जौहर के रियलिटी चैट शो में दीपिका और रणवीर ने खुद से जुड़े कई राज के बारे में बताया था। कपल ने बताया कि हम दोनो ने साल 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी। रणवीर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि वह किसी भी हाल में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने बिना समय गवाएं अपनी बहन और मां के साथ रिंग खरीदी और वैकेशन पर अचानक दीपिका को प्रपोज कर दिया था। रणवीर के प्रपोजल को दीपिका ने एक्सेप्ट कर लिया था।

दीपिका और रणवीर (Deepika and Ranveer) ने इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में दो रीति रिवाज से शादी की थी। 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने कोंकणी शादी की थी। जिसमें अभिनेत्र ने अपनी मां की दी हुई कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी की थी जिसमें दीपिका ने सब्यसाची का लंहगा पहना था। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका रणवीर अपनी मैरिज एनिर्वसरी मनाने के लिए विदेश गए हैं।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...