1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सख्त बयान, बोले- जिम्मेदार लोगों को मिलेगा करारा जवाब

पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सख्त बयान, बोले- जिम्मेदार लोगों को मिलेगा करारा जवाब

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शामिल लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डरने वाला नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शामिल लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डरने वाला नहीं है। रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के एक दिन बाद की है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वह कदम उठाएगी जो आवश्यक और उचित होगा। उन्होंने कहा, हम न केवल इस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाएंगे, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस नापाक हरकत को अंजाम देने की साजिश रची है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है कि इसे ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ऐसी हरकतों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही करारा जवाब देंगे।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पहलगाम में हुए हमले को बेहद अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले ने हम सभी को गहरे दुख और पीड़ा में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक इस कायराना हरकत के खिलाफ एकजुट है।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...