HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi AIIMS Fire News: दिल्ली एम्स में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर कर्मियों ने संभाला मोर्चा

Delhi AIIMS Fire News: दिल्ली एम्स में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर कर्मियों ने संभाला मोर्चा

राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences Delhi) में सोमवार भीषण आग लग गई। AIIMS में भीषण आग लगने के बाद हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi AIIMS Fire News: राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences Delhi) में सोमवार भीषण आग लग गई। AIIMS में भीषण आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद फायर की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची है। हालांकि, आग कैसे लगी अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर कर्मियों ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है।

पढ़ें :- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर केन्द्रीय मंत्री ने चलाया सफाई अभियान 

जानकारी के मुताबिक, आग एम्स के एंडोस्कोपी विभाग में लगी। आम लगने की सूचना फैलते ही मरीज और उनके तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मरीजों को तत्काल सुरक्षित आग वाले वार्ड से बाहर निकाल लिया। अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...