1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Bypoll: आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का किया ऐलान, जानिए किसको दिया टिकट

Delhi Bypoll: आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का किया ऐलान, जानिए किसको दिया टिकट

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को राजेंद्र नगर विधानसभा सीट (Rajendra Nagar assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर से प्रत्याशी बनाया है। आप के राज्यसभा सांसद ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उनके नाम का ऐलान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Bypoll: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को राजेंद्र नगर विधानसभा सीट (Rajendra Nagar assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर से प्रत्याशी बनाया है। आप के राज्यसभा सांसद ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उनके नाम का ऐलान किया है।

पढ़ें :- संविधान से आपको अधिकार, आवाज़ और आरक्षण मिला और मोदी आपसे ये छीनना चाहते हैं: राहुल गांधी

यही नहीं उन्होंने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि ‘आप’ ने अपने एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से मैदान में उतारा है। आओ, उनका सामना करो।

बता दें कि, ये ​सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली थी, जिसके कारण यहां पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे। बता दें कि, 23 जून को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 26 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...