HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली में नई सरकार की तस्वीर साफ,आतिशी के साथ ये पांच मंत्री लेंगे शपथ

Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली में नई सरकार की तस्वीर साफ,आतिशी के साथ ये पांच मंत्री लेंगे शपथ

दिल्ली में जल्द आप की नई सरकार (New Government) बनने जा रही है। नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। आतिशी (Atishi) मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ लेंगी और उनके साथ पांच मंत्री शपथ लेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द आप की नई सरकार (New Government) बनने जा रही है। नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। आतिशी (Atishi) मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ लेंगी और उनके साथ पांच मंत्री शपथ लेंगे।

पढ़ें :- आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली मुख्यमंत्री पद की ले सकती हैं शपथ , LG ने राष्ट्रपति से की सिफारिश

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आतिशी (Atishi)के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) का इस्तीफा और आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को भेज दिया है।

बता दें कि उपराज्यपाल की ओर से एक दिन पहले ही नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा गया है। शपथ ग्रहण उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। अगर आम आदमी पार्टी (AAP) इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद आतिशी शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। राज निवास सूत्रों के अनुसार, एलजी ने स्वेच्छा से शपथ दिलाने की तारीख तय की है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल व आतिशी ने उनको कोई सुझाव नहीं दिया था।

तकनीकी रूप से मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने पर पूरा मंत्रिमंडल भंग माना जाता है। इस वजह से आतिशी (Atishi)  के साथ ही उनका पूरा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा।

पहली कैबिनेट में महिला सम्मान योजना

पढ़ें :- Arvind Kejriwal Bail : केजरीवाल केस में SC की बड़ी टिप्पणी, कहा- CBI को दिखाना होगा कि अब पिंजरे में बंद तोता नहीं

आम आदमी पार्टी से विधायक दल की नेता चुनी गईं आतिशी के नेतृत्व में बन रही दिल्ली सरकार (Delhi Government) की पहली कैबिनेट में दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Delhi Chief Minister Mahila Samman Yojana) पास हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होनी है। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी। इसमें प्रमुखता के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Delhi Chief Minister Mahila Samman Yojana)  पर चर्चा होगी। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government)  ने बजट में दो हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस योजना के तहत दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का लक्ष्य है। हालांकि नौकरीपेशा या आर्थिक लाभ अर्जित कर रही महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड की बिल माफी योजना सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

10 साल बाद मुख्यमंत्री के पास हो सकता है विभाग

आप सरकार में 10 साल बाद मुख्यमंत्री के पास कोई विभाग हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी (Atishi)  शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखेंगी जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था। हालांकि कुछ समय के लिए जल विभाग को देखा था, लेकिन एक समय के बाद उस विभाग को भी छोड़ दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...