1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Excise Policy Scam: बीआरएस नेता कविता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

Delhi Excise Policy Scam: बीआरएस नेता कविता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi Excise Policy Case) में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता (BRS Leader Kavita) को सुप्रीम  कोर्ट (Supreme Court ) से झटका लगा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi Excise Policy Case) में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता (BRS Leader Kavita) को सुप्रीम  कोर्ट (Supreme Court ) से झटका लगा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

ईडी से छह सप्ताह में मांगा जवाब

साथ ही, कोर्ट ने के कविता को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला (Delhi Excise Policy Scam) मामले में जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता कविता की याचिका पर ईडी से छह सप्ताह में जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने पीएमएलए (PMLA) के प्रावधानों को चुनौती दी है।

AAP नेताओं को दिए 100 करोड़ रुपये

प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि बीआरएस नेता के कविता ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति निर्माण और कार्यान्वयन में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची थी। इसके लिए AAP नेताओं को 100 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...