HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Flood Update News: दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद

Delhi Flood Update News: दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद

देश की दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के कई इलाके में यमुना नदी का पानी पहुंच गया,​ जिसके कारण दिल्ली में लोगों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Flood Update News: देश की दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के कई इलाके में यमुना नदी का पानी पहुंच गया,​ जिसके कारण दिल्ली में लोगों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है।

पढ़ें :- Delhi News : सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि, यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज DDMA की बैठक हुई। दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद किया जा रहा है। सभी non-essential सरकारी दफतरों को work from home से किया जा रहा है।

इसके साथ ही लिखा है कि, प्राइवेट ऑफ़िस को भी Work from home लागू करने की एडवाइज़री जारी की जा रही है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी। इसलिए पानी की राशनिंग की जाएगी। दिल्ली में ज़रूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाज़त दी जाएगी। सभी दिल्लीवासी धैर्य रखें, जल्द पानी का स्तर कम होगा और स्थिति सामान्य होगी।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स पर असर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि यमुना के बढ़ते जल स्तर से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के जल शोधन संयंत्रों के बंद होने से शहर के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया जिससे आस-पास की सड़कें, सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए हैं। इस वजह से नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- Earthquake tremors in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूंकप के तेज झटके, डरकर घरों और इमारतों से बाहर भागे लोग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...