1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाएं ₹2500 पाने के लिए रहें तैयार; इस दिन खाते में पैसे भेज सकती है सरकार

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाएं ₹2500 पाने के लिए रहें तैयार; इस दिन खाते में पैसे भेज सकती है सरकार

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा किया था। अब सरकार बनाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस योजना को शुरू करने की तैयारी में है। सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा किया था। अब सरकार बनाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस योजना को शुरू करने की तैयारी में है। सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है।

पढ़ें :- हरियाणा में बैंक अफसरों का बड़ा घोटाला: नगर निगम की 160 करोड़ रूपये की FD पर किया हाथ साफ

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो दिल्ली की भाजपा सरकार आगामी 8 मार्च को महिला सम्मान योजना योजना को लेकर एक बड़ा आयोजन दिल्ली में करने की विचार कर रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रह सकता है। वहीं, दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं से महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। माना जा रहा है कि 8 मार्च को इस योजना के लिए महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के साथ कुछ महिलाओं को ₹2500 की राशि जारी भी की जा सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

इससे पहले महिला सम्मान योजना को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में योजना की योग्यता और शर्तों पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा, दूसरे राज्यों में पहले से चल रही इस तरह की योजनाओं का अध्ययन करने का निर्देश दिया गया है।

महिला सम्मान योजना का किन लोगों को मिलेगा लाभ

दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को महिला सम्मान योजना का लाभ देने की तैयारी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि जो महिलाएं करदाता हैं या पेंशन पा रही हैं या सरकारी योजना के तहत उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है वो इसके दायरे में नहीं आएंगी। इस योजना की पात्र महिलाओं से उनकी आर्थिक स्थिति से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे और सत्यापन के बाद भी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...