HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi News: बाढ़ पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद का सीएम केजरीवाल ने किया एलान

Delhi News: बाढ़ पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद का सीएम केजरीवाल ने किया एलान

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि, यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। साथ ही लिखा है कि, आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे। जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे और जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलायेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसके कारण दिल्ली के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अभी भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार बाढ़ पीड़ित लोगों को आश्वासन दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का एलान किया है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि, यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। साथ ही लिखा है कि, आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे। जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे और जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलायेंगे।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि, दिल्ली के जो इलाक़े बाढ़ से प्रभावित हैं वहां रहने वाले लोगों के लिए हमने स्कूलों में राहत शिविर लगाए हैं। मोरी गेट स्थित एक स्कूल में लगे राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने मैं खुद गया। यहां प्रभावित लोगों के लिए रहने के साथ-साथ खाना-पानी और टॉयलेट्स का इंतज़ाम किया गया है। जिन लोगों के इस बाढ़ में ज़रूरी काग़ज़ और बच्चों की किताबें बह गई हैं उनके लिए बाद में विशेष कैम्प लगाए जाएंगे और बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस का फिर से इंतज़ाम किया जाएगा। जिनका ज़्यादा नुक़सान हुआ है उनकी सहायता के लिए भी सरकार जल्द घोषणा करेगी। बाढ़ प्रभावितों के लिए हम हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है...सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...