1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Overbridge Collapses : दिल्ली के रूप नगर इलाके में टूटा फुट ओवरब्रिज, नाले में गिरी महिला की तलाश में जुटे बचाव दल

Delhi Overbridge Collapses : दिल्ली के रूप नगर इलाके में टूटा फुट ओवरब्रिज, नाले में गिरी महिला की तलाश में जुटे बचाव दल

Delhi Overbridge Collapses : दिल्ली में रूप नगर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर फुट ओवरब्रिज के टूटने से नाले में एक महिला गिर गयी। जिसको ढूंढने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। मौके पर बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Overbridge Collapses : दिल्ली में रूप नगर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर फुट ओवरब्रिज के टूटने से नाले में एक महिला गिर गयी। जिसको ढूंढने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। मौके पर बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

पढ़ें :- LPG crisis: एलपीजी संकट के बीच लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, 6.5 करोड़ सिलिंडर हो जाएंगे फुल

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9.30 बजे ओवरब्रिज गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। DFS अधिकारियों ने बताया कि पुल गिरने के समय महिला पुल पर ही थी और नीचे नाले में गिर गई। महिला को ढूंढने के लिए तुरंत बचाव दल को काम पर लगाया गया, जिसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के कर्मी शामिल थे।

पढ़ें :- Netanyahu video: "मरे या जिंदा हैं नेतन्याहू, मौत की अफवाहों के बीच सामने आया चौकाने वाला वीडियो

इस बीच, दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने घटना के बाद एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “दिल्ली के रूपनगर में लोहे का पुल गिर गया। कुछ लोगों के जान गवाने की बात सामने आई है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...