1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाक की हार पर दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, गलत जगह U-tum लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे, पोस्ट वायरल

पाक की हार पर दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, गलत जगह U-tum लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे, पोस्ट वायरल

भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत की जीत पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी पड़ोसी मुल्क की टीम पर चुटकी ली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत की जीत पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी पड़ोसी मुल्क की टीम पर चुटकी ली है। दरअसल, पाकिस्तान (Pakistan) ने पहले भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में अपने फैसले पर यू-टर्न (U-tum) लिया था। अब इसे लेकर ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मजेदार पोस्ट किया है।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

भारत मस्त, पाकिस्तान पस्त

पढ़ें :- दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने इस वजह से दी राहत

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup)  में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रनों से उसने मुकाबला गंवाया। यह भारत की टी20 (T20) में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में पहले ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। भारत की जीत पर जहां भारतीय प्रशंसक मस्त हैं, वहीं पाकिस्तान एक बार फिर पस्त पड़ गया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर दिया संदेश

मैच के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ लिखा था, ‘गलत जगह यू-टर्न (U-tum) लोगे तो यूंही मुंह की खाओगे।’ यह पोस्ट साफ तौर पर एक क्रिएटिव अंदाज में सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए था, लेकिन भारत-पाक मैच के नतीजे से जोड़ने की वजह से इसने अलग ही रंग पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  पहले भी अपने रचनात्मक और ट्रेंड से जुड़े पोस्ट्स के लिए जानी जाती रही है। फिल्मों, वेब सीरीज और बड़े इवेंट्स के संदर्भ में सुरक्षा संदेश देने का उनका अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने सड़क सुरक्षा का संदेश देना लोगों को काफी पसंद आया है।

किस तरह यू-टर्न लेने से पाकिस्तान की हुई किरकिरी

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी (ICC) द्वारा संभावित कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने फैसले पर यू-टर्न (U-tum)  लिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) और आईसीसी (ICC) की बैठक हुई थी जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत के खिलाफ खेलने का निर्देश दिया था। यू-टर्न (U-tum)  के कारण पाकिस्तान की पहले ही बहुत किरकिरी हो रही थी, लेकिन अब भारत से मैच हारने के बाद तो पाकिस्तान के ही प्रशंसक टीम को आड़े हाथों ले रहे हैं।

पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 'हिस्ट्री रिपीट किया, हिस्ट्री डिफीट किया'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...