HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Water Crisis: भूख हड़ताल पर बैठीं दिल्ली की मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, देर रात ले जाया गया अस्पताल

Delhi Water Crisis: भूख हड़ताल पर बैठीं दिल्ली की मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, देर रात ले जाया गया अस्पताल

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट (Delhi Water Crisis) को लेकर भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर बैठीं केजरीवाल सरकार में जल मंत्री आतिशी (Atishi) की 24-25 जून की मध्यरात्रि तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया। आतिशी हरियाणा सरकार के खिलाफ 100 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी नहीं देने के कारण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर थीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Delhi Water Crisis : संजय सिंह, बोले- BJP नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को पानी मिले, इसके लिए की जा रही है साजिश

आतिशी की तबीयत को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘रात से ही उनका (अतिशी) ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल (Sugar Level) 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे।’ बता दें कि 22 जून को आतिशी ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से दिल्ली के पानी का हिस्सा जारी करने के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Hunger Strike) शुरू की है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि आतिशी का ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) 43 तक तक पहुंच गया है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने कहा कि अगर उन्हें अस्तपाल में भर्ती नहीं कराया गया तो हालत और बिगड़ सकती है। संजय सिंह ने कहा कि आतिशी ने पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल (Sugar Level) गिर गया है, कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए, पानी के लिए लड़ रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...