1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू : शादी वाले घरों को मिलेगा कर्फ्यू पास, जरूरी सेवाएं रहेंगी खुली

दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू : शादी वाले घरों को मिलेगा कर्फ्यू पास, जरूरी सेवाएं रहेंगी खुली

कोरोना वायरस की गति को पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में  वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में भी अब वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा सब बंद रहेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की गति को पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में  वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में भी अब वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा सब बंद रहेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये ऐलान किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, शादी वाले घरों को कर्फ्यू पास मिलेगा। वीकेंड कर्फ्यू में जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। सिनेमा हॉल 30 फीसदी के हिसाब से चल सकते हैं। वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें। अगर किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन जाना है उन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी। लेकिन इसके लिए पास लेना होगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली के अस्पतालों में अभी बैड की कमी नहीं है। इस वक्त इतनी बड़ी महामारी में हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को बैड मिलना चाहिए। अभी भी 5000 बेड खाली हैं। अभी और ऑक्सीजन बैड्स की संख्या बढ़ाई जा रही है।’

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 17,282 नए मामले आए, जो अब तक के सबसे ज्यादा हैं। कोविड से फिर 104 लोगों की मौत हो गई। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 50,736 तक जा पहुंची।।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...