HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Yamuna Flood Updates: दिल्ली में तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, बढ़ेगा पीने के पानी का संकट, सभी स्कूल भी हुए बंद

Delhi Yamuna Flood Updates: दिल्ली में तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, बढ़ेगा पीने के पानी का संकट, सभी स्कूल भी हुए बंद

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Yamuna Flood Updates: दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह सात बजे जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें :- Earthquake tremors in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूंकप के तेज झटके, डरकर घरों और इमारतों से बाहर भागे लोग

स्कूल किए गए बंद
यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि, मैं सभी स्वयंसेवकों, पार्षदों, विधायकों और अन्य सभी लोगों से राहत शिविरों का दौरा करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।

घटाई गई मेट्रो की स्पीड
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, यमुना का जल स्तर बढ़ने की वजह से मेट्रो पुलों पर रफ्तार कम करके 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। बाकी सभी कॉरिडोर पर सामान्य सेवाएं चल रही हैं। बता दें कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। य़हां केवल बदलने की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके का यह हाल है कि लोग पानी में तैर रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- Burari Building Collapse: बुराड़ी बिल्डिंग हादसे में दो लोगों की मौत, 12 को बचाया गया; बचाव अभियान जारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...