1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा, नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे: लालू यादव

मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा, नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे: लालू यादव

गुरुवार को लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। विपक्षी दल के नेता लगातार सरकार पर निशाने साध रहे हैं और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को भी घेर रहे हैं। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि, मणिपुर में जो हो रहा है वह शर्मनाक है। इससे पहले विपक्ष के कई नेताओं ने भी सरकार केा घेरा था। गुरुवार को लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है। इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता एवं भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो रहा है वह शर्मनाक है’।

यह है पूरा मामला
मणिपुर में बीते ढाई महीने से हिंसा जारी है और वहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। इसको लेकर वहां पर दो समुदाय के बीच फिर से विवाद बढ़ गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले का लिया संज्ञान
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ वह पूरा तरह अस्वीकार्य है। सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करे। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे।

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...