1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज के ही दिन 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का घोंट गया था गलाः राजनाथ सिंह

आज के ही दिन 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का घोंट गया था गलाः राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि, अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को भाजपा गिना रही है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में घर-घर संपर्क अभियान की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) रविवार को आगरा पहुंचे। उनकी पहली जनसभा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में हुई।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

यहां उन्होंने कहा कि आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि, अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

बता दें कि, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) की जनसभा को लेकर शनिवार को जीआईसी मैदान में भूमि पूजन कराया गया था। कागारौल के किदवई इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा के लिए कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर व अन्य अधिकारियों ने मुआयना भी किया।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...