बीकेटी के राम सागर मिश्र हॉस्पिटल (Ram Sagar Mishra Hospital, BKT) में ऑपरेशन से प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये मांगने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
लखनऊ। बीकेटी के राम सागर मिश्र हॉस्पिटल (Ram Sagar Mishra Hospital, BKT) में ऑपरेशन से प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये मांगने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा सिंह (Obstetrician-Gynecologist Dr. Pooja Singh) को अस्पताल से हटाकर माल सीएचसी भेज दिया गया, जबकि ओटी अटेंडेंट देवेंद्र कुमार सिंह (OT Attendant Devendra Kumar Singh) को बर्खास्त कर दिया गया है।
राम सागर मिश्रा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बख्शी का तालाब, लखनऊ में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा अवैध वसूली किए जाने, के आरोपों संबंधी वायरल वीडियो का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा मण्डलीय अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को प्रकरण की जांचकर दोषियों…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) September 3, 2026
आरोप है कि भवानीपुर निवासी लल्ला बुधवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी धर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी और ओटी में ले जाने के बाद परिजनों से छह हजार रुपये मांगे गए। रुपये देने में असमर्थता जताने पर ऑपरेशन टालने और मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया।
इस पूरे प्रकरण की जांच मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. उमेश सचान (Divisional Surveillance Officer Dr. Umesh Sachan) करेंगे। डिप्टी सीएम ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राम सागर मिश्र हॉस्पिटल का अतिरिक्त कार्यभार इटौंजा सीएचसी की डॉ. शबा आफरीन को सौंपा गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों को परेशान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।