1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. धांसू फीचर लाने जा रहा है WhatsApp, अपने हिसाब से बदल सकेंगे कुछ चीजें

धांसू फीचर लाने जा रहा है WhatsApp, अपने हिसाब से बदल सकेंगे कुछ चीजें

WhatsApp अपने यूजर्स को ऐप पर बेस्ट सर्विसेज देने के लिए जाना जाता है। अब व्हाट्सऐप एक बार फिर एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स WhatsApp में अपने हिसाब से कई चीजों का कलर चेंज कर पाएंगे। WhatsApp से जुड़े अपडेर्स के बारे में जानकारी देने वाले WABetaInfo ने ट्वीट कर बताया है की कंपनी ऐप के कलर चेंज करने के फीचर पर काम कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। WhatsApp अपने यूजर्स को ऐप पर बेस्ट सर्विसेज देने के लिए जाना जाता है। अब व्हाट्सऐप एक बार फिर एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स WhatsApp में अपने हिसाब से कई चीजों का कलर चेंज कर पाएंगे। WhatsApp से जुड़े अपडेर्स के बारे में जानकारी देने वाले WABetaInfo ने ट्वीट कर बताया है की कंपनी ऐप के कलर चेंज करने के फीचर पर काम कर रही है।

पढ़ें :- Honor Pad 9 Pro : पावरफुल बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया डिवाइस, चेक करें डिटेल्स

यह फीचर अंडर डेवेलोप्मेंट स्टेज में है। WhatsApp के फीचर से ऐप में कुछ कलर को बदला जा सकेगा। WABetaInfo ने ट्वीट के साथ कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिसको देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि नया फीचर यूजर्स को चैटबॉक्स में कलर्स बदलने का मौका देगा। इसके साथ इस स्क्रीनशॉट से ये भी पता चलता है कि इस फीचर के आने के बाद टेक्स्ट का कलर फ्लूरोसेंट ग्रीन किया जा सकेगा।

 

हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है की ये फीचर आम जनता तक कब पहुंचेगा। लेकिन अगर सब ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनों में कंपनी इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी कर सकती है। बीटा टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- Big Screen Smart TV in Low Price : कम कीमत पर लॉन्च हुए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, चेक करें पूरी डिटेल्स

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...