1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Disha Shool Upay : दिशा शूल से बचने के लिए करें ये काम, नहीं होगा कोई अशुभ प्रभाव

Disha Shool Upay : दिशा शूल से बचने के लिए करें ये काम, नहीं होगा कोई अशुभ प्रभाव

जीवन में यात्राएं करनी ही पड़ती है। कभी आवश्यक काम के लिए और कभी आनंद के लिए। शास्त्रों में यात्राओं को लेकर दिशा के अनुसार शुभ और अशुभ परिणामों के बारे में बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Disha Shool Upay : जीवन में यात्राएं करनी ही पड़ती है। कभी आवश्यक काम के लिए और कभी आनंद के लिए। शास्त्रों में यात्राओं को लेकर दिशा के अनुसार शुभ और अशुभ परिणामों के बारे में बताया गया है। शास्त्रों में सप्ताह के दिनों को लेकर बताया गया है कि दिन के अनुसार यात्राओं की योजना बनानी है। सप्ताह में ऐसे दिन दिन बताए गए हैं, जिसमें यात्रा करना वर्जित होता है। इसे दिशा शूल कहते है।  दिशा शूल एक ऐसा योग है, जो यात्रा में दिशा से संबंधित परेशानियों को बताता है। दिशाशूल में यात्रा करने से काम खराब होने की आशंका रहती है। आइए जानते हैं किस दिन किस दिशा में यात्रा करना होता है अशुभ।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

शास्त्रों में बताया गया है कि रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है। मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं होती है तथा गुरूवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा कष्टकारी होती है। शनिवार के विषय में कहा गया है कि शनिवार को अपने घर की यात्रा को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान की यात्रा लाभप्रद नहीं होती है। शनिवार के दिन यात्रा करना अशुभ माना गया है। रविवार के दिन पूर्व दिशा में की गयी यात्रा उत्तम रहती है।

दिशा शूल का उपाय
रविवार को पान खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
सोमवार को यात्रा पर जाने से पहले दर्पण देख कर ही घर से निकलना चाहिए।
मंगलवार को यात्रा से पूर्व धनिया खाए, तो यात्रा सुखपूर्वक होगी।
बुधवार को गुड़ खाएं।
वृहस्पतिवार को दही खा कर यात्रा पर निकलना चाहिए
शुक्रवार को राई खा कर जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...