HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में विश्व हिन्दू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बदायूं में विश्व हिन्दू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर विश्व हिन्दू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर विश्व हिन्दू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

जानकारी के अनुसार बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गिधोल में 35 वर्षीय प्रदीप कश्यप अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि प्रदीप विश्व हिन्दू सेवा दल के जिलाध्यक्ष भी थे। शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह अपनी कार में सवार होकर कहीं से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब वह गांव के पास पहुंचे तो किसी ने उनकी कार को रुकवा लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने मामले की जानकारी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार के लोगों का बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रदीप का कोटे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसे गोली मारने की धमकी मिली थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रिपोर्ट-सचिन

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे, कौन पूरी करेगा मोदी की गारंटी...सीएम केजरीवाल का पीएम पर बड़ा हमला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...