1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भोजपुरी भाषा का स्कूल में ना करें प्रयोग, अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पूछा-काहे हो?

भोजपुरी भाषा का स्कूल में ना करें प्रयोग, अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पूछा-काहे हो?

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) अपनी फिल्मों और गानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने खूब वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी खूब एक्टिव दिखाई देते हैं। इस बीच उनका एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने किसी विद्यालय में लगे एक 'सूचना बोर्ड' की तस्वीर को शेयर किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) अपनी फिल्मों और गानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने खूब वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी खूब एक्टिव दिखाई देते हैं। इस बीच उनका एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने किसी विद्यालय में लगे एक ‘सूचना बोर्ड’ की तस्वीर को शेयर किया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इस पर लिखा है कि, ‘विद्यालय परिसर में भोजपुरी भाषा वर्जित है’। इसको लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पूछा है कि काहे हो (ऐसा क्यों)? वहीं, विद्यालय में लगा ये पोस्टर वायरल हो चुका है, जिसको लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इसके साथ ही इस बोर्ड को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, कुछ देर पहले ही ये खेसारी लाल यादव ने ये ट्वीट किया है। वहीं, खेसारी (Khesari Lal Yadav) के साथ यूजर्स भी ये जानना चाह रहे हैं भोजपुरी भाषा के प्रयोग नहीं करने की ये चेतावनी क्यों दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...