1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. क्या आप को भी लड़कों से दोस्ती करना ज़्यादा पसंद है? तो ये बातें जरूर ध्यान दें

क्या आप को भी लड़कों से दोस्ती करना ज़्यादा पसंद है? तो ये बातें जरूर ध्यान दें

क्या आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें लड़कों के साथ दोस्ती करना ज़्यादा पसंद है?  अगर हाँ, तो फिर आप बाक़ी लड़कियों से बहुत अलग हैं और ज़िन्दगी के तजुर्बे भी कुछ अलग ही किस्म के होते होंगे आपके!

By प्रिया सिंह 
Updated Date

क्या आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें लड़कों के साथ दोस्ती करना ज़्यादा पसंद है?  अगर हाँ, तो फिर आप बाक़ी लड़कियों से बहुत अलग हैं और ज़िन्दगी के तजुर्बे भी कुछ अलग ही किस्म के होते होंगे आपके!

पढ़ें :- feed these super foods to children: अपने बच्चों को डेली खिलाएं ये दो सुपरफूड्स तेजी से बढ़ेगी मेमोरी और इम्यूनिटी

1) समाज की क़ातिल नज़रें  सब आपको घूर-घूर कर देखते होंगे कि कैसे आप लड़कों के साथ हैंग आउट करती हैं! अब क्या करें, ढकियानूसी समाज अब भी यही सोचता है कि लड़के और लड़कियाँ कुछ भी हो सकते हैं लेकिन दोस्त नहीं!

2) हर काम फ़टाफ़ट  अब लड़कों की कंपनी में रहती होंगी तो हर काम जल्दी से हो जाता होगा! चाहे तैयार होना हो, होमवर्क करना हो या कोई भी किसी भी तरह की बात समझनी हो!

3) टेक्निकल क्वीन  आपकी सहेलियों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बारे में ख़ाक पता नहीं होगा लेकिन आप के लिए उन्हें संभालना बाएँ हाथ का खेल है!

4) इश्क़ के लिंक–अप्स  अब चूंकि आप लड़कों के इर्द-गिर्द ही ज़्यादा पायी जाती हैं, हर कोई आपको आपके ही किसी ना किसी दोस्त के साथ लिंक करता होगा! ख़ुद आपको भी पता चलता होगा कि कल आपका अफ़ेयर एक लड़के के साथ था तो आज किसी और के साथ है और कल के लिए कोई नया लड़का तैयार किया जा रहा है!

पढ़ें :- Home decoration: कमरे या घर को खूबसूरत बनाने के लिए पर्दो का चुनाव करते समय ध्यान रखें ये बातें

5) गालियों की उस्ताद  नहीं, ये नहीं कह रहा कि आप गालियाँ देती होंगी पर हाँ, लड़कों के साथ रहते-रहते आपको गालियों में तो पीएचडी करवा ही दी गयी होगी अब तक! खैर, गालियाँ देने और समझने में बहुत फ़र्क है!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...