1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सपने में शिवलिंग देखने का ये संकेत होता है, घर-परिवार में नई खुशियां आने वाली है

Dream Secret : सपने में शिवलिंग देखने का ये संकेत होता है, घर-परिवार में नई खुशियां आने वाली है

सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में  लीन रहता है। रातों दिन भगवान महादेव की चर्चा करते रहते है। भक्तों की आस्था चरम पर होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में  लीन रहता है। रातों दिन भगवान महादेव की चर्चा करते रहते है। भक्तों की आस्था चरम पर होती है। भगवान भोलेनाथ  को प्रसन्न करने के लिए भक्त भूखे प्यासे रह कर उनका दर्शन करते है। थके हारे भक्तों को रात में भगवान शिव से जुड़ी चीजों का स्वप्न भी आता है। भक्त गण आसानी से इन प्रतीकों का अर्थ और संकेत समझ नहीं पाते है।  स्वप्न में भगवान शिव और उनके गुणों को देखना शुभ माना जाता है। प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शिव भगवान को स्वप्न में देखने पर जीवन में शुभ घटित होता है। स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में वर्णित है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Dream Secret : स्वप्न में छिपे हैं भविष्य के रहस्य, अगर सपने में लाल साड़ी में दिखे महिला तो जानें इसका मतलब

1.यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्व जन्म के बारे में संकेत करता है।

2.सपने में बाबा भोले को देखने का अर्थ है कि अब जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जीवन में तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।

3.सपने में भगवान आशुतोष और मां पार्वती को एक साथ देखने पर  जल्द ही  अच्छी खबर प्राप्त होती है। सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।

पढ़ें :- Dream Secret : सपने में बहते हुए पानी को देखने का होता है ये संकेत, जानिए नदी देखने का फल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...