1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : सावन में जब मोर दिख जाए सपने में, जानें इस स्वप्न का विशेष फल

Dream Secret : सावन में जब मोर दिख जाए सपने में, जानें इस स्वप्न का विशेष फल

स्वप्न का भविष्य से सीधा रिश्ता है। सपनों में दिखाई देने वाली परिस्थितियों का कनेक्शन आने वाले समय से होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : स्वप्न का भविष्य से सीधा रिश्ता है। सपनों में दिखाई देने वाली परिस्थितियों का कनेक्शन आने वाले समय से होता है। कुछ सपने  विचलित कर देते है तो कुछ भविष्य की संभावनाओं को खेल कर रख देते है। स्वप्न सबको प्रभावित करते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर स्वप्न जीवन के लिए मार्गदर्शन करते है। वर्तमान में भी स्वप्न के रहस्यों के बारे में जानने की  लालसा लोगों में होती है। प्राचीन स्वप्न शास्त्र में सपनों के रहस्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। हर सपने का विशेष फल होता है। सपने में कुछ चीजों का दिखाई बेहद ही शुभ होता है और कुछ चीजों अशुभ संकेत हैं।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में स्वयं को रोते हुए देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न का फल कितने समय में मिलेगा यह निर्धारित करता है कि स्वप्न रात्रि के किस पहर में देखा गया है।आइए जानते हैं ये सपने हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।

1.ब्रम्‍ह मुहूर्त यानी कि सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए ज्यादातर सपने सच हो जाते हैं।
2.स्वप्न में उड़ते हुए पक्षी दिखाई दे तो यह समृद्धि के सूचक हैं।
3.स्वप्न में कोई व्यक्ति किसी सुन्दर स्त्री को सुन्दर ईयररिंग पहने देखें, तो उसे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
4.सपने में खुद की सर्जरी देखने से मन की चिंता खत्म होती है।
5.अगर आपके सपने में आपका पुराना प्यार दिखाई दे तो इसका मतलब ये हो सकता है कि आप एक और रिश्ते की तलाश में हों। शायद आप अपने पार्टनर के अलावा किसी और से जुड़ना चाहते हैं।
6.स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सफेद मोर का दिखना बेहद ही शुभ संकेत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...