1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के बयान पर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट की तीखी प्रतिक्रिया,कहा- सिर्फ राजनीतिक स्टंट

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के बयान पर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट की तीखी प्रतिक्रिया,कहा- सिर्फ राजनीतिक स्टंट

पहलवान विनेश फोगाट (Wrestler Vinesh Phogat) के समर्थन में खिलाड़ियों के साथ-साथ नेता भी आने लगे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Haryana CM Bhupendra Singh Hooda) ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट (Wrestler Vinesh Phogat) के समर्थन में खिलाड़ियों के साथ-साथ नेता भी आने लगे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Haryana CM Bhupendra Singh Hooda) ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था? उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है। अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं उन्हें राज्यसभा भेज देता।

पढ़ें :- कारगिल विजय दिवस की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को दी बधाई

पढ़ें :- हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित ने जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को पीटा और गालियां दी, अखिलेश यादव और CJP ने की कार्रवाई की मांग

भूपेंद्र हुड्डा कर रहे राजनीति : महावीर फोगाट

भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda)के विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को राज्यसभा में भेजने के बयान पर द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट (Dronacharya Awardee Mahavir Phogat) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गीता व बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने कांग्रेस सरकार के समय कई पदक हासिल किए और बावजूद इसके उन्हें उनका हक (नौकरी) नहीं दी गई। इसके बाद गीता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और फिर सरकार ने उसे डीएसपी बनाया। वहीं, कोर्ट की शरण लेने के बाद ही बबीता फोगाट (Babita Phogat) को भाजपा ने खेल विभाग में उप निदेशक का पद दिया। महाबीर फोगाट (Mahavir Phogat) ने कहा कि अब भूपेंद्र हुड्डा का विनेश को राज्यसभा में भेजने का बयान केवल राजनीतिक स्टंट है।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

दिल्ली में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर (Olympic medalist Manu Bhaker) ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Congress leader Deepender Singh Hooda) और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की है। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Haryana CM Bhupendra Singh Hooda)  ने मनु भाकर (Manu Bhaker)को जीत की बधाई दी।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...