1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. EC चुनाव लड़वाना छोड़ खुद लड़ ले चुनाव, न बोले BJP की भाषा : कन्हैया कुमार

EC चुनाव लड़वाना छोड़ खुद लड़ ले चुनाव, न बोले BJP की भाषा : कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) पिछले कई महीनों से कह रहा है कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है। जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी (LoP, Rahul Gandhi) कह रहे हैं कि गड़बड़ी है और आप जांच कीजिए?

By संतोष सिंह 
Updated Date

सासाराम। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) पिछले कई महीनों से कह रहा है कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है। जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी (LoP, Rahul Gandhi) कह रहे हैं कि गड़बड़ी है और आप जांच कीजिए? जब उन्हें (चुनाव आयोग को) पता चला कि जांच हो रही है और गड़बड़ियां पाई जाएंगी। तब उन्होंने कहा कि SIR गड़बड़ियों को रोकने के लिए किया गया है। अब आज अचानक चुनाव आयोग (Election Commission) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) को चुनाव लड़वाना छोड़कर खुद चुनाव लड़ना चाहिए।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के जरिए संविधान चुराना चाहती है। पिछले आम चुनाव में इन्होंने नारा दिया ‘अबकी बार चार सौ पार’ ताकि सीधे तौर पर संविधान बदल सके। इस देश की जनता ने इस साज़िश को नाकाम कर दिया तो अब वोट चोरी का नया चोर दरवाज़ा SIR लेकर आए हैं। ये हर हथकंडा अपना रहे हैं ताकि जनता का अधिकार छीनकर अंततः संविधान बदलने की साजिश को अंजाम दिया जा सके।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...