यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) के शुभारंभ, नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के वितरित किया।
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) के शुभारंभ, नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के वितरित किया।
शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है।
इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने… pic.twitter.com/3dR6mV6kR8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2026
योगी ने उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े हुए सभी शिक्षकों ने मेहनत की, परिश्रम किया और ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले की स्थिति क्या थी, न सरकार के एजेंडे में शिक्षा थी, न गरीब बच्चों या सामान्य किसी भी बच्चे के बारे में कोई चिंता थी, क्योंकि ‘उनके लोग’ नकल कराते थे। आज ऐसा नहीं है। आज परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है। अब बच्चों को पारंपरिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिले।
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया।
स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ, नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के वितरण हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/0jWX9MgtjZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2026
जहां आप पढ़ा रहे हैं, अपने बच्चे को वहीं लेकर जाइए, जब आपका बच्चा वहां पढ़ेगा, एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ेगी। अनुदेशकों को 17,000 रुपये तथा शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं। जब एक बच्चा साक्षर होता है, तो समाज साक्षर होता है और राष्ट्र समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यह यशस्वी बनने का समय है, राष्ट्रीय अभियान का हम हिस्सा बनें, हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं। उत्तर प्रदेश में हम स्कूली शिक्षा पर 80 हजार करोड़ से अधिक रुपये की राशि खर्च करते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद में पढ़ने वाले हर बच्चे के लिए डबल इंजन की सरकार ने साल में दो यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स, शूज, सॉक्स, स्वेटर ये सारी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध करवाई हैं।
इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया, साथ ही उन्हें मिड-डे मील भी वितरित किया। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं।