1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पैरों में बंधी जंजीर के साथ बुजुर्ग पहुंचा एसएसपी ऑफिस, लगाई बच्चों से बचाने की गुहार

पैरों में बंधी जंजीर के साथ बुजुर्ग पहुंचा एसएसपी ऑफिस, लगाई बच्चों से बचाने की गुहार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया रहा है। यहां अपने पैरों में लोहे की जंजीर बांधे एक व्यक्ति एसएसपी ऑफिस जा पहुंचा। बुजुर्ग व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस में अपने बच्चों से बचाने की गुहार लगाई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया रहा है। यहां अपने पैरों में लोहे की जंजीर बांधे एक व्यक्ति एसएसपी ऑफिस जा पहुंचा। बुजुर्ग व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस में अपने बच्चों से बचाने की गुहार लगाई है। व्यक्ति का आरोप है कि जमीन के लिए उसके बच्चे और दामाद उसे मारते पीटते है और उसे कई दिनों से बंधक बना कर रखा हुआ है। थाने में तहरीर देने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले में आला अधिकारी थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और साथ ही कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला सरधना थाना क्षेत्र के दबधुवा गांव का है। जहां निरंगपाल सिंह सोमवार को दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचे तो उनके पैर और हाथ में बंधी जंजीर और उसमें लगा ताला देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले जमीन बेची थी और उसकी रकम खाते में ट्रांसफर हुई थी। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और बेटी इस रकम और बाकी की जमीन को अपने नाम कराने का दबाव डाल रहे है।

जब वो ऐसा करने से इंकार करते हैं तो उसे मारा पीटा और जंजीर में बांधकर बंधक बना लिया। कुछ दिन पहले थाने पर इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आला अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुएए थाने से रिपोर्ट मांगी। इतना ही नहीं मामले में उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...