HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रुढ़िवादी परम्पराओं को दरकिनार कर बुजुर्ग माताओं ने खेली होली

रुढ़िवादी परम्पराओं को दरकिनार कर बुजुर्ग माताओं ने खेली होली

परिक्रमा मार्ग स्थित मैत्री घर विधवा आश्रम में निवासरत बृद्ध माताओं ने पुरानी परम्पराओं को पीछे छोड़ते हुए बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ फूलों होली खेली। फूलों की होली खेलते हुए वृद्ध माताओं के चेहरे पर खुशी का ठिकाना ही नहीं था। श्रद्धालुओं के साथ मिलकर वृद्ध विधवा माताओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ फूलों की होली खेली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित मैत्री घर विधवा आश्रम में रूढ़िवादी परम्पराओं को दरकिनार करते हुए जमकर फूलों की होली खेली। विधवा माताएं अपने बेरंग जीवन में होली के रंग पाकर खुश नजर आ रही थीं।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

परिक्रमा मार्ग स्थित मैत्री घर विधवा आश्रम में निवासरत बृद्ध माताओं ने पुरानी परम्पराओं को पीछे छोड़ते हुए बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ फूलों होली खेली। फूलों की होली खेलते हुए वृद्ध माताओं के चेहरे पर खुशी का ठिकाना ही नहीं था। श्रद्धालुओं के साथ मिलकर वृद्ध विधवा माताओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ फूलों की होली खेली।

मैत्री घर विधवा आश्रम के संचालक जर्नल भूपेंद्र सिंह एवं बिन्नी सिंह ने बताया कि लगातार 2014 से विधवा आश्रम में फूलों की होली का महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन विधवा माताओं के जीवन में खुशी लाने के लिए यह एक नई उम्मीद है। इस उत्सव के जरिए वृद्ध माताओं को काफी खुशी का आनंद प्राप्त होता है। आपको बता दें कि वृद्ध माताएं कई दिन पहले से इसकी तैयारियां प्रारंभ कर देती हैं। वही वृद्ध माताओं के साथ होली खेल के बड़ा ही आनंद महसूस होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...