HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Election Results 2023: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, शुरूआती रूझान आ रहे सामने

Election Results 2023: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, शुरूआती रूझान आ रहे सामने

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुरूआती रूझानों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। दोपहर बाद यहां पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुरूआती रूझानों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। दोपहर बाद यहां पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ें :- Election Results 2023 : तीन राज्यों में जीत के रुझान से उत्साहित डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- 'देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी '

भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं सरकार बनाने का दावा
राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता अभी से ही पार्टी कार्यालय में पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि राजस्थान में यहां पर भाजपा की ही सरकार बनेगी। हालांकि, शुरूआती रूझानों में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में कुछ देर बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कौन पार्टी यहां पर सरकार बना रही है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट आगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट अपनी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि यहां पर फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

पढ़ें :- Election Results 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय, होगा जश्न
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...