1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Elon Musk ने केस वापस लेने के लिए Sam Altman के सामने रखी शर्त, OpenAI का नाम बदल लेंगे तो…

Elon Musk ने केस वापस लेने के लिए Sam Altman के सामने रखी शर्त, OpenAI का नाम बदल लेंगे तो…

Elon Musk vs Sam Altman : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने हाल ही OpenAI और कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) पर एग्रीमेंट की शर्त तोड़ने को लेकर केस किया है। अब इस केस को वापस लेने के लिए एलन मस्क ने सैम अल्टमैन के सामने एक शर्त रखी है। मस्क का कहना है कि अगर अल्टमैन OpenAI का नाम बदलकर ClosedAI रख लेते हैं तो वे अपना केस वापस ले लेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Dreame H12 Dual FlexReach Wet & Dry Vacuum : ये वैक्यूम क्लीनर फर्श से कार तक करेगा सफाई, जानें कीमत

दरअसल, एलन मस्क का आरोप है कि सैम अल्टमैन आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस स्टार्टअप (AI Startup) से लाभ कमा रहे हैं तो इसके फाउंडिंग मिशन का उल्लंघन है। इसे इंसानों की भलाई के लिए 2015 में स्थापित किया गया था। उनका यह भी कहना है कि माइक्रो सॉफ्ट (Microsoft) से समर्थित कंपनी का फोकस सिर्फ मुनाफा माने पर है, जिससे यह एग्रीमेंट टूट गया है। बता दें कि जब ओपनएआई (OpenAI) की स्थापना हुई थी उस समय एलन मस्क भी कंपनी के बोर्ड में शामिल थे। हालांकि, साल 2018 में मस्क ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें :- OnePlus N6 Lite की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

केस वापस लेने की शर्त

अब एलन मस्क ने एक्स पोस्ट के जरिये सैम अल्टमैन के सामने केस वापस लेने को लेकर एक शर्त रखी है। मस्क का कहना है कि अगर सैम अल्टमैन OpenAI का नाम बदलकर ClosedAI कर देते हैं तो केस वापस ले लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ओपनएआई को झूठ के साथ रहने बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही एलन मस्क ने एक्स पर एक और फोटो पोस्ट किया, जिसमें सैम अल्टमैन गेस्ट आईडी कार्ड के साथ दिख रहे हैं। इस एडिट किए फोटो में ओपनएआई के लोगो के साथ ClosedAI लिखा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...