1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Father Shot his Son: अपने बेटे को गोली मार कर थाने पहुंचा पिता, बोला…. गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है…

Father Shot his Son: अपने बेटे को गोली मार कर थाने पहुंचा पिता, बोला…. गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है…

राइफल लेकर पुलिस थाने पहुंच कर बोला मुझे गिरफ्तार कर लिजिए मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है। जैसे ही आस पास के लोगे को इस घटना की जानकारी मिली इलाके में सनसनी फैल गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Father Shot his Son:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जरा से विवाद में एक पिता अपने बेटे की जान का दुश्मन बन बैठा। मैनपुरी के औंछा कस्बे में अपने बेटे से तंग आकर एक पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी।

पढ़ें :- Earthquake in Nepal : एक घंटे में चार बार डोली नेपाल की धरती, वीडियो में देखें भूकंप से तबाही का मंजर

मुझे गिरफ्तार कर लिजिए …मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है…

इसके बाद राइफल लेकर पुलिस थाने पहुंच कर बोला.. मुझे गिरफ्तार कर लिजिए …मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है। जैसे ही आस पास के लोगो को इस घटना की जानकारी मिली इलाके में सनसनी फैल गई। युवक को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पिता ने राइफल निकाल कर अपने बेटे पर गोली चला दी

बुधवार सुबह करीब 8:45 मिनट पर कस्बा औंछा के रहने वाले विजयपाल सिंह यादव का अपने बड़े बेटे राजीव यादव के साथ विवाद हो गया। इतने में पिता ने राइफल निकाल कर अपने बेटे पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में लगी।

पढ़ें :- Viral Video: "भाजपा को क्या ये साक्षात ‘नारी अपमान’ और ‘नारी क्रंदन’ दिखाई-सुनाई देता है"? हरदोई वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

घटना के बाद विजयपाल राइफल के साथ थाने जा पहुंचा

आनन फानन में परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद विजयपाल राइफल के साथ थाने जा पहुंचा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...