1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Feng Shui Tips: मछलियों को जोड़े को घर में लटकाना माना जाता शुभ, पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के उपायों के बारे में जानिए

Feng Shui Tips: मछलियों को जोड़े को घर में लटकाना माना जाता शुभ, पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के उपायों के बारे में जानिए

चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई उपयोग कर्ताओं ऐसा मानना है कि इन उपायों को करने से विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Feng Shui Tips: चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई उपयोग कर्ताओं ऐसा मानना है कि इन उपायों को करने से विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिलती है। चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार एंट्री गेट उस तरह से प्रतिनिधित्व करता है, जिस तरह से आप बाहर की चीजों का सामना करते हैं।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

फेंगशुुई के अनुसार, जब हवा से विंड चाइम्स बजती है, तो इसकी आवाज़ से घर में सुख-समृद्धि आती है और अनेक वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। फेंगशुई में विंड चाइम, क्रिस्टल, ड्रैगन, लाफिंग बुद्धा, प्लास्टिक के फूल, कछुआ, जहाज़, सिक्कों आदि का बहुत महत्व है। आईये जानतें है कि फेंगशुई टिप्स हमारे जीवन कैसे बदलाव लाते हैं।

1.फेंगशुई के अनुसार, हरे पौधों को मिट्टी के बर्तन में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

2.घर के पूर्वोत्तर में तालाब या फव्वारा होना शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इसके पानी का बहाव घर की ओर होने मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।

3.मछलियों को जोड़े को घर में लटकाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की मिलती है।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

4.ग्रीनरी फेंगशुई के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती है। इनडोर पौधे घर में ख़ुशियां लाते हैं और घर के हर कोने को उत्साह और उमंग से सराबोर कर देते हैं।

5.फेंगशुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है, इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देने चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...