HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को, जानें कब लगेगा सूतक?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को, जानें कब लगेगा सूतक?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है जिसमें चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को ढक लेगा। ऐसे में केवल सूर्य की बाहरी परत ही दिखाई देगी। ग्रहण में सूर्य के लगभग 94 फीसदी भाग को चंद्रमा ग्रस लेगा यानी कि ग्रहण लगा देगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है जिसमें चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को ढक लेगा। ऐसे में केवल सूर्य की बाहरी परत ही दिखाई देगी। ग्रहण में सूर्य के लगभग 94 फीसदी भाग को चंद्रमा ग्रस लेगा यानी कि ग्रहण लगा देगा।

पढ़ें :- Jagannath Temple Cyclone 'Dana' : जगन्नाथ मंदिर पर साइक्लोन ‘दाना’ के प्रभाव को कम करने के प्रयास जारी, श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक

पूर्ण सूर्य ग्रहण होने की वजह से दिन में अंधेरा छा जाएगा। इस बार सूर्य ग्रहण कोरोना काल में पड़ रहा है। भारत में ये ग्रहण आंशिक रूप से ही होगा। इसलिए ग्रहण काल मान्य नहीं होगा। अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में भी आंशिक ग्रहण ही होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में होगा।

सूर्य ग्रहण का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है।

पढ़ें :- Kartik Maas 2024 : कार्तिक मास में तुलसी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती , जानें धार्मिक महत्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...