1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. असम और त्रिपुरा में बाढ़ से मची तबाही: लाखों लोग हुए प्रभावित, इतने लोगों की हुई मौत

असम और त्रिपुरा में बाढ़ से मची तबाही: लाखों लोग हुए प्रभावित, इतने लोगों की हुई मौत

मानसून के आने के बाद से लगातार हो रही भारी बारिश ने आपदा का रूप ले लिया है। वहीं असम और त्रिपुरा में बाढ़ रूकने का नाम ही नही ले रहा है। इस बाढ़ में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मानसून के आने के बाद से लगातार हो रही भारी बारिश ने आपदा का रूप ले लिया है। वहीं असम और त्रिपुरा में बाढ़ रूकने का नाम ही नही ले रहा है। इस बाढ़ में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इसमें अभी तक 55 लोगों ने अपनी जान गवां चुके हैं। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में 28 जिलों के 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कोपिली नदी ने बड़े भूभाग में पानी भर गया है जिसके कारण  55,150 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
 इस साल की शुरुआत में बाढ़ की पहली लहर में भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जिले के 47 राहत शिविरों में कुल 29,745 लोगों ने शरण ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...