1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महंगाई की आग में झुलस रही है…कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी सरकार पर निशाना

पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महंगाई की आग में झुलस रही है…कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी सरकार पर निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट क लिखा है कि, “बहुत हुई महंगाई की मार”...ये नारा दिया गया था। झूठ की बिसात बिछाकर जनता से “अच्छे दिन आने वाले है” का केवल छल किया गया। परिणाम ये है कि-पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महंगाई की आग में झुलस रही है। खान-पान की ज़रूरत की चीजों के दामों में कोई कमी नहीं आई है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  (Mallikarjun Kharge) ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जनता जान चुकी है कि जानलेवा महंगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है। साथ ही कहा कि, पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महंगाई की आग में झुलस रही है।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)  ने ट्वीट क लिखा है कि, “बहुत हुई महंगाई की मार”…ये नारा दिया गया था। झूठ की बिसात बिछाकर जनता से “अच्छे दिन आने वाले है” का केवल छल किया गया। परिणाम ये है कि-पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महंगाई की आग में झुलस रही है। खान-पान की ज़रूरत की चीजों के दामों में कोई कमी नहीं आई है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है। महंगाई को लेकर मोदी जी के मंत्रीगण नित नए बहाने बनाते हैं और जनता की ख़ाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसते जाते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, कुछ Eco-System के पहरेदार तो ये भी गिनवाते हैं कि- “महँगाई हमारे लिए कैसे अच्छी है”। “मोदी जी ने किया होगा तो कुछ सोच समझकर ही किया होगा।”ऐसे Goebbels प्रेरित व्याख्यान से जनता को बरगलाते है! पर अब जनता जागरूक हो रही है। जनता जान चुकी है कि जानलेवा महंगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है !

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...