1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली-मोहल्ले तक के जन प्रतिनिधि भी नहीं बनने चाहिए…मंत्री विजय शाह पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली-मोहल्ले तक के जन प्रतिनिधि भी नहीं बनने चाहिए…मंत्री विजय शाह पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मप्र भाजपा के एक मंत्री जी का अति निंदनीय बयान केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी ही नहीं बल्कि देश की हर नारी और सेना का अपमान है। ये महानुभाव सदैव से भाजपाई और उनके संगी-साथियों की ‘नारी विरोधी’ सोच के मुखपत्र रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर ​विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह चौतरफा घिर गए हैं। अब मप्र हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़नी तय मानी जा रही है। वहीं, विपक्षी नेता लगातार उनको घेर रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मप्र भाजपा के एक मंत्री जी का अति निंदनीय बयान केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी ही नहीं बल्कि देश की हर नारी और सेना का अपमान है। ये महानुभाव सदैव से भाजपाई और उनके संगी-साथियों की ‘नारी विरोधी’ सोच के मुखपत्र रहे हैं।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

उन्होंने आगे लिखा, कुछ वर्षों पहले इन्होंने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाली थी। भाजपा की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली-मोहल्ले तक के भी जन प्रतिनिधि नहीं बनने चाहिए। सवाल ये है कि इन्हें भाजपा वाले स्वयं हटाएंगे या इनके ख़िलाफ़ एकजुट नारी शक्ति और जनता।

बता दें कि, मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह ने मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दे डाला था। इसका कांग्रेस ने विरोध किया है और मंत्री को पद से हटाने की मांग कर डाली।

 

 

 

पढ़ें :- सिंगर सिद्धू मूसेवाला और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्यारोपी शशांक पाण्डेय को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...