1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Former Canadian PM Brian Mulroney death : कनाडा के पूर्व PM ब्रायन मुलरोनी का निधन ,  हुई थी हार्ट सर्जरी

Former Canadian PM Brian Mulroney death : कनाडा के पूर्व PM ब्रायन मुलरोनी का निधन ,  हुई थी हार्ट सर्जरी

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन हो गया है। उनकी बेटी कैरोलिन मुलरोनी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former Canadian PM Brian Mulroney death :  कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन हो गया है। उनकी बेटी कैरोलिन मुलरोनी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ब्रायन मुलरोनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो देश के 18वें प्रधानमंत्री थे। बता दें कि अगस्त 2023 के अंत में एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक मुलरोनी की हार्ट सर्जरी हुई थी।इसके अलावा बीते साल की शुरुआत में ब्रायन मुलरोनी का प्रोस्टेट कैंसर का इलाज किया गया था।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

ब्रायन मुलरोनी अपने करियर की शुरुआती दिनों में एक कॉर्पोरेट वकील थे। उसके बाद उन्होंने बिजनेस में अपना हाथ अजमाया। हालांकि, फिर बाद में वो राजनीति के क्षेत्र में अपना किस्मत आजमाने आ गए। इसका नतीजा ये रहा कि उन्होंने साल 1984 में मौजूद वक्त के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के पिता पियरे ट्रूडो को प्रधानमंत्री चुनाव में बुरी तरह से हरा दिया था।

मार्टिन ब्रायन मुलरोनी का जन्म 20 मार्च, 1939 को पूर्वोत्तर क्यूबेक के सुदूर पेपर मिल टाउन शहर बाई-कोमू में हुआ था। ब्रायन माता-पिता के छह बच्चों में से तीसरे थे। माता-पिता दोनों – बेनेडिक्ट मार्टिन मुलरोनी, एक पेपर मिल में इलेक्ट्रीशियन, और मैरी आइरीन मुलरोनी – आयरिश कनाडाई रोमन कैथोलिक थे।

वह धाराप्रवाह फ्रेंच और अंग्रेजी बोलते हुए बड़े हुए और, अपने गृहनगर में अंग्रेजी भाषा के कैथोलिक हाई स्कूल की अनुपस्थिति में, चैथम, न्यू ब्रंसविक के एक बोर्डिंग स्कूल में शिक्षा प्राप्त की।

 

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...