1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान से पीजीआई में किया गया शिफ्ट, त​बीयत में नहीं हुआ कोई सुधार

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान से पीजीआई में किया गया शिफ्ट, त​बीयत में नहीं हुआ कोई सुधार

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया है। मेडिसिन वि​भाग के डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व सीएम का उपचार चल रहा है। शनिवार शाम तबियत बिगड़ने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया है। मेडिसिन वि​भाग के डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व सीएम का उपचार चल रहा है। शनिवार शाम तबियत बिगड़ने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

लखनऊ पीजीआई ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को आज लगभग सायं 5:30 पर संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया। वे लगभग पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।यहां पर आने पर उनका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है।

पूर्व में विद्यमान उनकी कई व्याधियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें CCM के गहन चिकित्सा यूनिट में रखा गया है। यहां नेफ्रोलॉजी,कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है, जहां डॉक्टरों का पैनल बनाकर जांच और उपचार शुरू किया गया है। प्रोफेसर आरके धीमन, निदेशक एवं प्रख्यात हेपेटोलॉजिस्ट एव प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख करेंगे।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...