HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झारखंड के पूर्व CM रघुबरदास ओडिशा व इंद्रसेना रेड्डी त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति भवन के तरफ से नोटिफिकेशन जारी

झारखंड के पूर्व CM रघुबरदास ओडिशा व इंद्रसेना रेड्डी त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति भवन के तरफ से नोटिफिकेशन जारी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) को ओडिशा का राज्यपाल (Governor of Odisha) नियुक्त किया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ( Indra Sena Reddy Nallu) को त्रिपुरा का राज्यपाल (Governor of Tripura)  बनाया गया है। ये जानकारी राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) ने बुधवार को बयान जारी कर दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) को ओडिशा का राज्यपाल (Governor of Odisha) नियुक्त किया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ( Indra Sena Reddy Nallu) को त्रिपुरा का राज्यपाल (Governor of Tripura)  बनाया गया है। ये जानकारी राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) ने बुधवार को बयान जारी कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के तरफ से जारी बयान में कहा कि ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास (Raghubar Das) और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

पढ़ें :- दिल्‍ली शराब घोटाला केस में CM अरविंद केजरीवाल और के कविता की न्‍यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी

रघुवर दास (Raghubar Das)  फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड के गठन के बाद दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाला पहले सीएम थे। दास साल 1995 में जमशेदपुर पूर्व सीट से पहले बार विधायक बने थे। वो झारखंड के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ( Indra Sena Reddy Nallu) तेलंगाना से बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं।

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। इस समय राज्य में केसीआर के नेतृत्व में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इसी दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी मतों की गिनती होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...